Home > अपना शहर ,
कलेक्टर वेद प्रकाश के निर्देशन मेंवैक्सीन के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर रहे अधिकारी

नरसिंहपुर |  जिले में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशन में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जिले में टारगेट बनाकर लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। लोगों में वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लगातार लिया जा रहा है। इसके लिए कोरोना वालेंटियर्स भी अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।
ग्रामीणों को जागरूक कर ग्राम कमती में टारगेट से अधिक हुआ कोविड टीकाकरण
   गोटेगांव विकासखंड के ग्राम कमती में टीकाकरण केन्द्र बनाया गया था। इस केन्द्र में 80 डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। ग्रामीणों में फैली भ्रांति के कारण कोई भी वैक्सीन लगवाने सेंटर नहीं पहुंच रहे थे। जब यह बात अधिकारियों को पता चली तो वे तुरंत ग्रामीणों के बीच पहुंचे। एसडीएम गाडरवारा श्रीमती निधि सिंह गोहल और बीईओ गोटेगांव श्री उमाशंकर छिरा ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। ग्राम कमती में दिये गये लक्ष्य से अधिक करीब 100 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। यहां 18 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।
कोरोना वालेंटियर्स दे रहे भरपूर सहयोग
   जिले में वैक्सीनेशन के कार्य में कोरोना वालेंटियर्स अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं। वे लोगों को घर से लाने व ले जाने, बैठने, वैक्सीनेशन कराने में अपना सहयोग दे रहे हैं। वे घर- घर जाकर लोगों से बात कर उनकी शंकाओं का समाधान कर रहे हैं।
16 जनवरी 2021 से 4 जून 2021 तक हुआ डेढ़ लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन
   जिले में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में लगातार उत्साह नजर आ रहा है। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। लोगों की शंकाओं को दूर कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। जिले में 16 जनवरी से 4 जून 2021 तक एक लाख 61 हजार 581 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

Share This News :