Home > अपना शहर ,
अखबार वितरक (हाकर्स) के जज्बे को सलाम करते है - मंत्री डॉ. मिश्र

दतिया |  à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कोरोना काल में अखबार वितरक (हाकर्स) ने जिस साहस एवं हिम्मत का परिचय देते हुए लोगों तक अखबार पहुंचाने का जो काम किया है। उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। हम इनके इस जज्बे को सलाम करते है।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रविवार को दतिया के बचपन स्कूल में अखबार वितरक (हाकर्स) के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर गृह मंत्री ने 43 समाचार पत्र वितरकों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप ठंड़े पानी हेतु बोतल (थर्मस) प्रदाय की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय कुमार, श्री गणेश सांवला एवं डॉ. राजू त्यागी, श्री जीतेश खरे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र ने अखबार वितरकों के सम्मान कार्यक्रम के आयोजन हेतु दैनिक भास्कर के जिला ब्यूरो चीफ श्री गणेशदत्त सांवला एवं समाजसेवी डॉ. राजू त्यागी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हाकर्स द्वारा पाठकों तक समाचार पत्र पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते है। कोरोना काल में हाकर्स द्वारा जिस हिम्मत एवं साहस के साथ अखबारों का वितरण कर जो सेवायें दी है इनके इस जज्बे को सलाम करते है। उन्होंने कहा कि हाकर्स द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से जनता कोरोना कर्फ्यू के दौरान शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य भी गया किया है। इनके द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने में भी काफी सहयोग मिला है।
इनका हुआ सम्मान
    à¤—ृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा सम्मानित किए गए अखबार वितरक (हाकर्स) के रूप में सर्वश्री जय प्रकाश पटवा, मुरारी लाल कुशवाहा, सुनील प्रजापति, नरेन्द्र अहिरवार, रामप्रकाश शर्मा, अशोक शाक्य, वीरेन्द्र प्रजापति, सुनील रजक, पवन रायकवार, मनीष कुशवाहा, मोहित कोष्ठी, अंकित साहू, निक्की गुप्ता, महेन्द्र रायकवार, रवि रायकवार, सूरज वर्मा, कृष्णकांत शर्मा, नरेनद्र सोनी, असलम खान (चच्चा) सुरेन्द्र अहिरवार, पवन वर्मा, रासेवक, राम प्रताप, अवधेश सिंह, प्रदीप पाल, आशीष सैनी, अनवर, मुकेश रजक, नीतिन गुप्ता, राजीव मिश्रा, गौरी कोरी, रामकुमार कुरील, दामोदर शर्मा, नवन किशोर पटवा, संतोष प्रजापति, राजीव सैनी, गौरीशंकर प्रजापति, प्रेम रायकवार, साहिल कुशवाहा, मोनू रजक, शिवम् पांचाल, भारत सेंगर, प्रशांत गुप्ता के शामिल है।
    à¤‡à¤¸ अवसर पर सर्वश्री योगेश सक्सैना, मनोज तिवारी, गिन्नी राजा परमार, अतुल भूरे चौधरी, राजेश त्यागी, अंकुश दांगी, सुनील चौरसिया, अमित महाजन, श्रीमती रंजना भटनागर, सुश्री क्रांति राय, सरिता पाठक पंकज नगरिया आदि उपस्थित à¤°à¤¹à¥‡ .

 

Share This News :