Home > अपना शहर ,
अतिक्रमण हो तो हटा लिया जाये, वर्षा काल में किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होना चाहिये - कलेक्टर लवानिया

भोपाल | à¤•लेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने भोपाल जिले के नगरीय और जिला पंचायत निकायो को निर्देश दिये है कि आगामी दिवस में सभी नाली - नालों की साफ-सफाई कराते हुये बारिश के पानी भरने और जल निकासी के स्थान का निरीक्षण कर लिया जाये। कोई अतिक्रमण हो तो हटा लिया जाये, वर्षा काल में किसी भी निकाय में जलभराव की स्थिति नही होना चाहिये।

            कलेक्टर ने कहा कि वर्षा काल में साफ-सफाई अभियान के सभी नाले और नालिया साफ करा ले। शहरी क्षेत्रों में बड़े तालाब और अन्य तालाबों के पास वर्षा अधिक होने पर जल निकासी की व्यवस्था की जाए। कचरा गाड़ियों का समय निर्धारित हो, बाजार क्षेत्रो में से दो बार कचरा संग्रहण किया जाये। घर-घर कचरा संग्रहण में गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाये। सड़क पर नाली में एवं सार्वजनिक क्षेत्रो में कचरा फेकने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाये। कचरा गाड़ी के माध्यम से प्रसारण किया जाये कि गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग दिया जाये। सभी सीएमओ नगर की सफाई का निरीक्षण करें। एक माह के बाद प्रत्येक नगरीय निकाय में स्वच्छता का निरीक्षण किया जायेगा। साफ-सफाई संतोषजनक प्राप्त न होने पर जोनल अधिकारियो के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाये।

Share This News :