Home > अपना शहर ,
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

 à¤®à¥à¤°à¥ˆà¤¨à¤¾ . मानसून वर्षा को दृष्टिगत रखते हुये बाढ़ एवं अतिवृष्टि के बचाव हेतु कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। जिला स्तर पर गठित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07532-222557 रहेगा। बाढ़ कक्ष के प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री एलके पाण्डेय रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9893381325 है। सहायक नोडल अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री गजेन्द्र सिंह हर्षाना को नियुक्त किया है। इनका मोबाइल नंबर 9329319632 रहेगा। ये बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इस कक्ष में 8-8 घंटे के मान से अधिकारी, कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
    à¤ªà¥à¤°à¤¥à¤® पारी प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे प्रत्येक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के स्थल सहायक श्री सहाब सिंह राठौर, श्री पंचम सिंह को नियुक्त किया गया है। द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे प्रत्येक मंगलवार को स्थल सहायक श्री राजबहादुर सिंह सिकरवार, श्री रामकुमार पुत्र मूंगाराम को नियुक्त किया गया है। तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रत्येक बुधवार को स्थल सहायक श्री रामेश्वर और श्री मोहरमन पुत्र चैनाराम को तैनात किया गया है।
    à¤°à¤¿à¤œà¤°à¥à¤µ पारी में प्रत्येक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के स्थल सहायक श्री मातादीन बडगुर्जर, श्री सुमेरा, मंगलवार को श्री गिर्राज शर्मा, श्री रामेश्वर, बुधवार को श्री श्यामचरन, श्री ब्रजकिशोर रहेंगे। 
    à¤•लेक्टर ने बताया कि प्रथम पारी, द्वितीय पारी एवं तृतीय पारी के साप्ताहिक अवकाश में रिजर्व पारी के कर्मचारी कार्यरत रहेंगे। शेष दिनों में रिजर्व पारी के कर्मचारी अपने विभागीय कार्यो को संपादित करेंगे।

Share This News :