Home > अपना शहर ,
कलेक्टर की पहल पर कोली समाज के 100 लोगों ने करवाया टीकाकरण

बड़वानी .कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के द्वारा ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग पहुंचकर मैदानी अमले एवं कोली समाज के पंचों से की गई बात का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। ग्राम में बनाई गई 190 लोगों की सूची में से 100 लोगों ने कोरोना टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर अपना वैक्सीनेशन करवाया है। शेष लोग भी अगले चरण में अपना वैक्सीनेशन करवायेंगे। जिससे तलवाड़ा बुजुर्ग के शतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण हो सके।
    à¤œà¥à¤žà¤¾à¤¤à¤µà¥à¤¯ है कि कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराजसिंह, एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर ने ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग में कुछ दिनों पूर्व पहुंचकर डॉ. राधेश्याम नरगांवे, सचिव श्री छोगालाल डावर, सहायक सचिव श्री मयूर जैन, पटवारी श्री नरेन्द्र चौहान एवं कोली समाज के पंच श्री सुरेन्द्र मोरे, श्री शांतिलाल साहेब, श्री नानूराम साहेब, श्री काशीराम साहेब, श्री महेन्द्र मोरे से चर्चा कर ग्राम में कोली समाज के शतप्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन करवाने हेतु प्रेरित किया था। जिस पर से इन लोगों ने ग्राम के 190 लोगों की सूची बनाकर उन्हे टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित किया था। जिसमें से आज 100 लोगों ने केन्द्र पर पहुंचकर अपना वैक्सीनेशन करवाया है। शेष लोग भी अगले चरण के टीकाकरण के दौरान अपना वैक्सीनेशन करवायेंगे।

Share This News :