Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
कोलकाता में आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का विरोध, दिखाए गए काले झंडे

कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के काफिले को कांग्रेस समर्थकों ने काले झंडे दिखाए और उनके विरोध में नारेबाजी की। उर्जित पटेल कोलकाता में ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे थे। लौटते वक्त उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी और उसके बाद हो रही कैश की किल्लत पर नाराजगी जताई।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने नोटबंदी मुद्दे पर आरबीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जहां शीर्ष बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल केंद्रीय बोर्ड बैठक को संबोधित कर रहे थे। नोटबंदी को तुरंत वापस लिये जाने की मांग करते हुए तृणमूल विधायकों और मंत्रियों ने राज्य विधानसभा से बीबीडी बाग इलाके में आरबीआई कार्यालय तक विरोध रैली निकाली और उन्हें काले झंडे दिखाए। पटेल कोलकाता में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में एक बैठक में शामिल होने आए थे।

बिजली मंत्री सोवनदेव चट्टोपाध्याय ने रैली में कहा कि नोटबंदी के बेरहम निर्णय को वापस लिये जाने तक हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। कल भी हम इसी तरह की विरोध रैली आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतंत्र हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन विरोधी फैसले से पूरे देश को रौंद नहीं सकते। शहरी विकास मंत्री फरहाद हाकिम और चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में कई शीर्ष मंत्री और विधायक हाथों में तख्तियां और काले झंडे लिए हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

Share This News :