Home > अपना शहर ,
निःशुल्क खाद्यान वितरण की कलेक्टर ने की समीक्षा

दतिया .प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् गरीब एवं पात्र परिवारों को दिए जा रहे दो माह के निःशुल्क खाद्यान वितरण की कलेक्टर श्री संजय कुमार ने समीक्षा कर नोडल अधिकारियों से उन्हें आवंटित उचित मूल्य की दुकानों से प्रदाय हुए खाद्यान की समीक्षा की।
    à¤•लेक्टर श्री कुमार ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत सरकार का प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत् गरीबों को दो माह का निःशुल्क खाद्यान का वितरण किया जा रहा है। नोडल अधिकारियों की जबावदेही है कि वह अपने समक्ष पात्र एवं गरीबों को सही मात्रा में खाद्यान प्राप्त हो उन्होंने कहा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान वितरण में अनियमित्तायें की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को खाद्यान प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का नोडल अधिकारी विशेष रूप से ध्यान दें। उन्होंने बताया कि प्रति माह जिले में 6 करोड़ का खाद्यान गरीबों को प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् 2 माह का 10 किलो प्रति सदस्य के मान से निःशुल्क खाद्यान का वितरण किया जा रहा है। जिसे वह उचित मूल्य की दुकानपर पहुंचकर प्राप्त करें। पात्र हितग्राही खाद्यान लेने से वंचित न रहे इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Share This News :