Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने ग्राम जौरा, बागुपर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर जानी योजनाओं के क्रियान्यन की जमीनी हकीकत

दतिया | à¤¶à¤¾à¤¸à¤¨ की जन कल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत् लाभान्वित हितग्राहियों की जमीनी हकीकत जानने हेतु कलेक्टर श्री संजय कुमार ने अनुविभाग स्तरीय अधिकारियो के साथ शुक्रवार को सेवढ़ा तहसील के ग्राम जौरा, बागपुर में अचानक पहुंचकर ग्रामीणों से योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा कर लाभान्वित हितग्राहियों की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सेवढ़ा श्री अनुराग निगवाल सहित जनपद पंचायत के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण आदि साथ थे। 
    à¤•लेक्टर श्री कुमार ने ग्राम जौरा बागुपर में नीम के पेड़ की छाया मंे ग्रामीणों से पूरी संवेदनशीलता के साथ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए उन्होंने मैदानी कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए गांव के विकलांग श्री इमरत अहिरवार ने एक वर्ष से विकलांग छात्रवृत्ति न मिलने पर गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस संबंध में तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में सचिव एवं पटवारी के नियमित रूप से न आने की शिकायत को गंभीरता से लिया। ग्रामीणों ने इस दौरान बताया कि गांव में विधिवत सड़क न होने के कारण एवं पानी भरने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इस समस्या को दूर करने की मांग की।
    à¤•लेक्टर ने गांव के बाबूलाल पटवा के कोरोना के कारण मृत्यु होने पर अनुविभगाीय दण्ड़ाधिकारी सेवढ़ा को मृतक की पत्नि को शासन के दिशा निर्देशों के तहत् नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सचिव को निर्देश दिए कि गांव के ऐसे पात्र व्यक्ति जो अति गरीब है उन लोगों के नाम भी बीपीएल सूची में जोड़ने की कार्यवाही करें।
    à¤•लेक्टर को ग्रामीणों ने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन तथा अतिक्रमण के संबंध में ग्रामीणों ने शिकायत की पटवारी द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी सेवढ़ा को निर्देश दिए कि संबंधित पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जिनके द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिससे आवागमन में आमजन को परेशानी हो रही है। उन्हें चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में उन किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत् लाभान्वित न किया जाये। उन्होंने टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव का एक ही माध्यम है वह है कोरोना का टीका सभी ग्रामीणजन आगे आकर कोरोना का टीका अवश्य लगवायें। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणजनों की टीकाकरण के प्रति रूचि होने पर टीकाकरण हेतु जौरा गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। चर्चा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से खाद्यान के वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् दो माह का निःशुल्क खाद्यान प्रदाय किया जा रहा है। जिसका लाभ ग्रामीणजन अवश्य उठायें। कलेक्टर ने उपस्थित शासकीय सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरी है अतः शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की जबावदेही है कि वे एक शासकीय सेवक के नाते शासन की जन कल्याणकारी योजनायें कार्यक्रमों का लाभ आमजनता का दिलायें।

Share This News :