Home > अपना शहर ,
केंद्रीय मंत्री तोमर के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम हुए

ग्वालियर  . केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर आज शहर में अनेक कार्यक्रम हुए .सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया गया .द्वारिकाधीश मंदिर में अभिषेक किया गया .कार्यक्रम में साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह ,सोनू मंगल ,देवेश शर्मा अशोक जादोन ,अशोक शर्मा ,सुधीर गुप्ता ,मिडिया प्रभारी पबन सेन समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अलग -अलग जगहों पर कार्यक्रम किय . उधर à¤•ेन्द्रीय कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिवस पर शहरवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जगह-जगह वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के जन्मदिवस पर मुरार स्थित एमएच चौराहे पर लोगों को मास्क वितरित किए। साथ ही सभी से आग्रह किया कि कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिये सभी लोग मास्क लगाएँ और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
    à¤•ेन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने एमएच चौराहे के समीप वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर समाजसेवियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि पेड़ होंगे तभी हमें प्राण वायु मिलेगी। इसलिये सभी लोग कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण भी करें। 

Share This News :