Home > अपना शहर ,
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को किया सम्मानित

दतिया . मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दो दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
    à¤—ृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बाल प्रगृति संस्थान दतिया द्वारा आयोजित कोरोना संक्रमण को रोकने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को शाल, श्रीफल, पुष्पहार भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों ने कोरोना काल में आगे आकर कोरोना के संक्रमण को रोकने में जो कार्य किया है वह अनुकरणीय एवं उल्लेखनीय है। इस सम्मान से शासकीय सेवकों में जहां मनोबल बढ़ेगा। वहीं अन्य शासकीय सेवक भी आगे आयेंगे। उन्होंने बाल प्रगृति संस्थान द्वारा आयोजित किए गए सम्मान कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल प्रगृति संस्थान के संचालक श्री सुदीप तिवारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
    à¤‰à¤²à¥à¤²à¥‡à¤–नीय है है कि जिले में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सफाई कर्मियो, समाचार पत्र वितरक (हाकर्स), नर्सेज एवं पुलिसकर्मियों सहित अन्य शासकीय सेवकों का सम्मान किया जा चुका है।

Share This News :