Home > अपना शहर ,
बाढ़ के समय नदी - नालों के आस-पास बेरिकेटिंग कर आवागमन रोके - कलेक्टर

भोपाल .कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सभी उपखण्डों के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे नदी, नाले जहाँ से आम लोगों का आना जाना लगा रहता है वर्षा के कारण अचानक बाढ़ आने से जनहानि होने की संभावना बनी रहती है ऐसे रास्तों का चयन कर उन रास्तों में नाका स्थापित करें तथा बाढ़ आने की स्थिति में आने-जाने वाले राहगीरो को रोके। 

   कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मौसम विभाग से समय-समय पर जानकारी लेकर जिस दिन अधिक बर्षा या नदी नालों में अधिक बाढ़ आने की संभावना हो आस-पास के गावों में लाउड स्पीकर के माध्यम से आम लोगों को जानकारी उपलब्ध कराये एवं नदी नाला पार करने वाले व्यक्तियों वहाँ जाने से रोके। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिये कि कोविड 19 गाईड लाईन के नियमों का पालन करते हुये लंबित प्रकरणों का निराकरण कराये तथा नामातरण के साथ-साथ आर्थिक सहायता राशि से संबंधित लंबित प्रकरणों का तुरंत प्रस्ताव भेंजे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों सहित खाद्यान अधिकारी को निर्देश दिये कि उचित मूल्य की दुकानों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को टोकन आवंटित कराये तथा पात्र व्यक्ति खाद्यान हेतु अपने क्रम एवं निर्धारित समय के अनुसार राशन लेने दुकानों पर आये। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्यान का आवंटन समय-सीमा के अंदर दुकानों मे उपलंब्ध कराया जाये।
   कलेक्टर ने कहा कि कोविड गाईड लाईन का आर.आर.टी टीम अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण रूप से पालन कराये। बिना मास्क के पाये जाने वाले व्यक्ति के साथ ही गाईड लाईन का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध चलानी कार्यवाही करें। उन्होंने चालानी कार्यवाही की जानकारी  राजस्व, आर.आरटी एवं नगर निगम टीम के साथ ही पुलिस विभाग की टीम पृथक-पृथक से दिया जाना सुनिश्चित करें। सीएम हेल्प लाईन मे दर्ज लंबित आवेदन पत्रों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।

Share This News :