Home > अपना शहर ,
संभाग आयुक्त सक्सेना ने कोविड-19 की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

ग्वालियर । ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में कोविड-19 संक्रमण की जाँच के लिये सेम्पलिंग का कार्य लक्ष्य अनुरूप किया जाए। किसी भी जिले में सेम्पलिंग लक्ष्य से कम न की जाए। इसके साथ ही किल कोरोना अभियान को भी निरंतर जारी रखा जाए। संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने गूगल मीट के माध्यम से कोविड-19 की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए हैं। 

 à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री सक्सेना ने सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में कोविड-19 के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी जिलों को कोविड की जाँच के लिये सेम्पलिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संभाग के सभी जिलों में कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि लक्ष्य अनुरूप सेम्पलिंग का कार्य किया जाए। संभागीय आयुक्त श्री सक्सेना ने समीक्षा बैठक में यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशन के साथ-साथ सब्जी मंडी एवं प्रमुख बाजारों में भी सेम्पलिंग का कार्य किया जाए। 

 à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिले में पंचायतों का रोस्टर तैयार करें। रोस्टर के आधार पर पंचायतों में टीकाकरण के कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। पंचायतों को शतप्रतिशत टीकाकरण के लिये सभी जनपद पंचायतों का रोस्टर तैयार कर क्रमवार शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित कर कार्रवाई की जाए। 

 à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री सक्सेना ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के लिये जारी की गई गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जाए। गाइडलाइन में जिन आयोजनों अथवा व्यवस्थाओं को प्रतिबंधित किया गया है उनका नियमानुसार पालन सुनिश्चित हो। सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क अनिवार्यत: लोग पहनें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। यह भी सुनिश्चित करें कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर दुकानदार और आने वाले ग्राहक भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा मास्क पहनकर ही सामान का आदान-प्रदान हो।

Share This News :