Home > अपना शहर ,
भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु साहू पर लगा आरोप गलत , फ़र्ज़ी जानकारी देकर ख़बर छपवाई

ग्वालियर : आनंद नगर के ए 161 क्रमांक आवास के निवासी हिमांशु साहू पर एक अखबार द्वारा यह आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने आप को मंत्री का खासमखास बताकर शासकीय खंबे पर लगी एलईडी को उतारकर अपने निजी निवास पर लगा रखा था, इस मामले पर विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री देवी सिंह राठौर द्वारा कार्यवाही भी की गयी थी। हिमांशु साहू ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि 3 माह पहले निजी एलईडी लगी हुई थी जो कि खराब होने की वजह से 2 माह पूर्व ही हटा दी गयी थी, पड़ोसियों से मनमुटाव के चलते उन्होंने द्वेष भावना रखते हुए इस बात को अलग तरह से बताया व शिकायत दर्ज करवाई और अखबार में ग़लत खबर छपवाई, जिससे की हिमांशु साहू की साफ छवि को खराब कर सके। हिमांशु साहू के निवास पर कोई सरकारी एलईडी नहीं लगी है इसकी पुष्टि की जा चुकी है। आश्चर्य की बात तो यह है कि अखबार ने बिना किसी जांच पड़ताल के भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ ख़बर प्रकाशित की , जिसका खंडन अभी तक नहीं किया गया है ।

हिमांशु साहू ने कहा है कि यदि इस तरह की फ़र्ज़ी खबरें, बिना सबूत के अखबार दुबारा छापता है तो शिकायत करने वाले और अखबार के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।

Share This News :