Home > अपना शहर ,
पुलिस ने 5 दिन में गिरफ्तार किए हत्या के आरोप में फ़रार ₹15000 के इनामी तीन आरोपी

ग्वालियर । पुलिस अधीक्षक जिला दतिया अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर अपराधों के निराकरण हेतु जारी निर्देशों के पालन में एवं कमल मौर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया एवं उपेंद्र कुमार दीक्षित एसडीओपी महोदय सेवड़ा के मार्गदर्शन में थाना इंदरगढ़ द्वारा आज दिनांक 30.06. 21 के दिन 12:30 बजे वार्ड नम्बर 12 इंदरगढ से थाना इंदरगढ़ के अपराध क्रमांक 220/ 21 धारा 302 ,307,323,294,34 आईपीसी में फरार चल रहे थे । आरोपीगण संतोष कुशवाह पुत्र रामप्रकाश कुशवाह उम्र 50 साल ,टूँडे उर्फ़ नंदकिशोर कुशवाह पुत्र रामप्रकाश कुशवाह उम्र 40 साल , आकाश पुत्र नंदकिशोर कुशवाह उम्र 22 साल निवासीगण वार्ड नम्बर 12 थाना इंदरगढ़ ,जिला दतिया मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो से पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त डंडा और सरिया ज़प्त किया । आरोपीगण की गिरफ़्तारी पर पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा पांच , पांच हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, उक्त कार्यवाही में निरीक्षक परमानंद शर्मा थाना प्रभारी इंदरगढ़ ,उप निरीक्षक नंदिनी शर्मा ,आरक्षक कामेश गौतम ,आरक्षक राजेश शर्मा ,आरक्षक अशोक , आरक्षक अरविंद , आरक्षक संदीप कौरव , आरक्षक चन्द्रभान , आरक्षक मनोज और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

Share This News :