Home > अपना शहर ,
NSUI कार्यकर्ताओं समेत 8 पर FIR

ग्वालियर में छात्र संगठन NSUI के कार्यकर्ताओं समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। NSUI ने गुरुवार को JU (जीवाजी यूनिवर्सिटी) में हंगामा किया था। NSUI कार्यकर्ता BHMS समेत अन्य कोर्स के रिजल्ट घोषित करने के साथ ही परीक्षा फीस लौटाने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने हंगामा कर उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति के पोस्टर पर स्याही डाली थी। पोस्टर में आग लगाने की कोशिश भी की थी।

पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर स्थिति संभाली थी। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने NSUI के प्रतिनिधिमंडल समेत 8 लोगों के खिलाफ कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर मामला दर्ज क लिया है।

जीवाजी विश्वविद्यालय के अफसरों और NSUI के नेताओं के बीच टकराव खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। NSUI कार्यकर्ता लगातार JU प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को NSUI के कार्यकर्ता ने कोरोना काल में परीक्षा फीस वापस, रिजल्ट घोषित किए जाने तथा अन्य मांगों को लेकर JU के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य द्वार का कैंची गेट बंद कर अंदर से ताला डाल दिया। इस पर NSUI ने उसी गेट पर बाहर से ताला डाल दिया। हंगामा कर रहे छात्रों से बात करने के लिए रजिस्ट्रार, प्रोफेसर उमेश होलानी और डॉ. हरेंद्र शर्मा पहुंचे। यहां पर छात्रों से बातचीत हुई, पर कोई बात नहीं मनी।

इसके बाद, NSUI नेता व कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन सिंह यादव व कुलपति के पोस्टर पर स्याही फेंकी। साथ ही, पोस्टर में आग लगाने को प्रयास किया। बाहर मौजूद पुलिस ने उनसे पोस्टर छीन लिया। इसके बाद पुलिस NSUI के प्रतिनिधिमंडल यतेंद्र सिंह, सचिन भदौरिया, वंश माहेश्वरी, अभिषेक उपाध्याय को हिरासत में लेकर थाने ले आए। जहां उनके और अन्य 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोविड की गाइड लाइन का पालन न करने पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया है।

Share This News :