Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
मंत्री और अफसर नहीं जागे तो होगा नींद हराम आन्दोलन : विधायक डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट, मंहगाई और अन्य समस्याओं सीवर, सड़क, स्ट्रीट लाईट, दूषित पेयजल की सप्लाई, गरीबों को खाद्यान्न पर्ची, सफाई सेवा शुल्क वृद्धि वापस लेने आदि बुनियादी समस्याओं को लेकर काॅग्रेस पार्टी के तत्वधान एवं विधायक डाॅ.सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के समस्त 19 वार्डो में एक साथ प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नगर निगम प्रशासन के विरूद्ध सांकेतिक धरना दिया गया। 

विभिन्न स्थानों पर आयोजित धरनो में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह, पूर्व सांसद श्री रामसेवक सिंह ‘‘बाबूजी’’, प्रदेश महासचिव श्री अलवेल सिंह धुरैया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री शिवबालक सिंह भदौरया, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, नगर निगम परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमर सिंह माहौर, श्री महाराज सिंह पटेल, श्री चर्तुभुज धनौलिया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन कंसाना, तथा सर्वश्री राम पाण्डे, श्री वीर सिंह तोमर, श्री सुनील श्रीवास, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्री विनोदी जैन, श्री संजय राठौर, श्रीमती रूचि राय ठाकुर, श्री प्रेम सिंह राठौर, श्री राकेश गुर्जर, श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, श्री हरेन्द्र सिंह गुर्जर, आदित्य सिंह सिकरवार आदि ने अपने उद्बोधन में कहा कि उल्लेखित समस्याओं का निगम प्रशासन ने अविलम्ब निराकरण नही किया तो नगर निगम प्रशासन एवं मंत्रीयों को चैन से नही सोने देगे और क्रमबद्ध तरीके से नीद हराम आन्दोलन किया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुये कहा कि बढती मंहगाई और भ्रष्टाचार के लिये भाजपा और अफसरों का गठजोड़ चल रहा है। उन्होंने

 

कहा कि सरकार विकास कार्यो और जनता की बुनियादी सुविधायें पूरा करने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने तबादला उद्योग खोल दिया है। इसमें भ्रष्टाचार होने की बू आ रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर सरकार गरीबों की भलाई के लिये बिजली के बिल माफ नही करती है, सड़के ठीक नही करती है, शुद्ध पेयजल उपलब्ध नही कराती है तो उसके खिलाफ सड़क से विधानसभा तक कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। 

-विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि शहर में शासन-प्रशासन की ओर से करोड़ों की राशि खर्च कर पेयजल योजना सुधार का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर लोगों के घरों तक साफ पानी नहीं पहॅुच रहा है। इस भीषण गर्मी में तिधरा जलाशय लगभग सूखने की कगार पर है। ऐसे में शहर की जनता को पानी देने के लिये शासन - प्रशासन के पास कोई ठोस प्लान नही है। कोरोना काल में लोगों के काम धंधे ठप्प हो गये है। साथ ही पैट्रोल-डीजल, गैस के बढे हुये दाम और बिजली के अनाप -शनाप आ रहे बिजली बिलों से आम जनता त्रस्त है। सरकार के प्रभारी मंत्री सिर्फ पार्टी के नेताओं से मिलकर चले जाते है। उन्हें जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। हम आगे क्षेत्र की समस्याओं के लिये जनता के साथ मिलकर अधिकारी और मंत्रियों की नीद हराम आन्दोलन करेंगे ।

धरना स्थल कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, श्रीमती सोनिया गांधी जिन्दाबाद, जय जय श्री कमलनाथ के नारो से गूजते रहे। कांग्रेस कार्यकत्र्ता नारे लगा रहे थे कि पानी बिजली दे न सकी वो सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी निकम्मी है वो सरकार बदलनी है। धरना स्थलों पर कांग्रेस कार्यकत्र्ता पुरूष व महिलायें खाली बाल्टी, मटके लेकर भी पहुॅचे। 

सम्पूर्ण वार्डो में आयोजित धरना आन्दोलन स्थलों पर सर्वश्री श्री गोपीलाल भारती, श्री जसवंत सेजवार, अवधेश कौरव, महेन्द्र साहू, श्रीमती कुसुम शर्मा, गौरव तिवारी, कल्लू तोमर, दिनेश पाराशर ,हरेन्द्र वर्मा, महेश कुशवाह, अश्विनी अगरैया, सुधीर मण्डेलिया, सुनील रामपुरिया, पंचम भदौरिया, पोहप सिंह, उदल सिंह, अनूप शिवहरे, बिल्ला सिकरवार, डाॅ.दशरथ सिंह, संदीप यादव, अनिल शर्मा, अवधेश साहू, केदार जाटव, अशोक शर्मा, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, अंकित कट्ठल, कल्लू तोमर, दलवीर बोहरे, अमन सिंह चैहान, शुभंव शर्मा, लायकराम माहौर, शोमिल पुरविया, रवि श्रीवास्तव, विजय त्यागी, चेतन चोकोटिया, लायकराम माहौर, राजीव शर्मा दिनेश चैरसिया, वीरेन्द्र सिंह यादव, दीपक उपाध्याय समेत हजारो कार्यकत्र्ता शामिल हुये।

Share This News :