Home > अपना शहर ,
पहले दिन पुणे के लिए 50 यात्री गए, 68 आए

ग्वालियर | एयरपोर्ट से शुक्रवार दोपहर 1 बजे पुणे के लिए स्पाईजेट की फ्लाइट ने उड़ान भरी है। इसमें 50 यात्री रवाना हुए हैं। इस फ्लाइट का केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल शुभारंभ किया है। जबकि इसी फ्लाइट के ठीक 30 मिनट पहले 12.30 बजे पुणे से उड़ान भरकर ग्वालियर के लिए फ्लाइट आई है। इसमें 68 यात्री पुणे से ग्वालियर आए हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जामंत्री पद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने ग्वालियर से पुणे जाने वाले यात्रियों को फूल देकर स्वागत किया। ग्वालियर-पुणे हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मिलेगी।

छात्रों और नौकरी पेशा लोगों को होगा लाभ

ग्वालियर और उसके आसपास के शहरों के काफी छात्र पुणे में पढ़ाई और जॉब कर रहे हैं। जब यह ट्रेन से सफर करते हैं तो डेढ़ दिन का लंबा और थकान भरा सफर करना पड़ता है, लेकिन स्पाईजेट ने अब यह फ्लाइट शुरू की है तो इसमें ऐसे लोगों राहत मिलेगी। कम समय में वह आ जा सकेंगे। लंबे समय से छात्र पुणे के लिए विमान सेवा की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी हुई है। उनको नई उड़ान मिली है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद व जबलपुर के लिए हवाई सेवा से छात्राओं को व्यापारियों को काफी फायदा होगा।

Share This News :