Home > अपना शहर ,
ऊर्जा मंत्री 18 जुलाई को अशोकनगर और 19 को गुना में

ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 18 जुलाई को अशोकनगर एवं 19 जुलाई को गुना जिले में अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री तोमर अशोक नगर में अजाक्स थाने का लोकार्पण करने के साथ ही अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस गुना में करेंगे। ऊर्जा मंत्री 19 जुलाई को जिला अस्पताल गुना का निरीक्षण करेंगे।

श्री तोमर दोपहर में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि विश्राम विजयपुर रेस्ट हाउस में करेंगे और 20 जुलाई की सुबह भोपाल आएंगे।

Share This News :