Home > अपना शहर ,
नर्सिंग छात्रा को उसके दोस्त ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई, होटल में ले जाकर किया रेप

ग्वालियर | नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। छात्रा को उसके ही एक दोस्त ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। जब वह नशे में धुत हो गई, तो दोस्त उसे लेकर होटल पहुंचा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा को आरोपी उसके हॉस्टल के बाहर छोड़कर भाग गया।

घटना शनिवार की है। जब छात्रा को होश आया, तो वह पुलिस के पास पहुंची। घटना के समय एक अन्य छात्रा भी उसके साथ थी। उसे भी कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई गई थी, लेकिन उसके साथ कुछ नहीं किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मनकापुर निवासी 22 साल की युवती नर्सिंग छात्रा है। वह कंपू के एक हॉस्टल में रहती है। यहां पढ़ाई के साथ वह हॉस्पिटल में भी काम करती है। शनिवार को वह अपनी सहेली के साथ अस्पताल से ड्यूटी करके वापस आ रही थी। रास्ते में सहेली का दोस्त राहुल पंडित मिला। उन्हें कार में बैठाकर टेकनपुर पर एक मंदिर में दर्शन करने के लिए चलने को कहा। बात मानकर वह कार में सवार हो गई। राहुल उन्हें जौरासी ले गया। रास्ते में राहुल ने छात्रा से गला खराब होने की बात कहते हुए रम ऑफर की, जिस पर छात्रा ने मना कर दिया।

फिर कोल्ड्रडिंक में मिलाकर पिलाई शराब
इसके बाद राहुल रास्ते में गाड़ी रोककर कोल्डड्रिंक ले आया। दोनों छात्राओं को पीने के लिए दे दी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद उन्हें नशा हो गया। इसके बाद राहुल उन्हें लेकर वापस आया। रास्ते में ही एक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराया। आखिर में पड़ाव थाना स्थित एक होटल पहुंचा। यहां खाना खाने के साथ ही राहुल ने उसे कोल्डड्रिंक में ही मिलाकर और पिलाई। इसके बाद जब वह नशे में धुत हो गई, तो रानी के साथ दुष्कर्म किया।

हॉस्टल के गेट पर छोड़कर भागा
वारदात के बाद आरोपी उन्हें अपनी कार से हॉस्टल के गेट पर छोड़कर भाग गया। वारदात की शिकार छात्रा जब होश में आई, तो उसने थाने में शिकायत की। पीड़िता ने बताया, आरोपी ने उन्हें इतनी शराब पिलाई थी कि उन्हें यह भी याद नहीं कि वह किस होटल में उन्हें लेकर गया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Share This News :