Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
“आओ वृक्ष लगाएँ हम - शुद्ध वायु पाएँ हम” उद्देश्य को लेकर आबकारी विभाग ने रोपे पौधे

ग्वालियर । अंकुर अभियान में आबकारी विभाग भी सहभागिता निभा रहा है। इस कड़ी में सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पिछले तीन दिनों से विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे जा रहे हैं। रोपे गए पौधों के छायाचित्र वायुदूत एप पर अपलोड किए गए हैं। 

विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने विनायक डिस्टिलरी,रायरू डिस्टिलरी एवं महारानी लक्ष्मी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 पौधे रोपे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संभाग के उपायुक्त श्री नरेश चौबे एवं सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा और महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य के एस राठौर भी शामिल हुए। साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों सहित आबकारी विभाग की ओर से सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री संजय गुप्ता, श्रीमती अंशु सिंह , श्री एसएस राठौर, उपनिरीक्षक सुश्री मोनिका पाठक, सुश्री निधि गुप्ता, सुश्री अपर्णा विश्वकर्मा व सुश्री सपना यादव एवं विभागीय उड़नदस्ते से श्री मनीष द्विवेदी एवं आरक्षक व मुख्य आरक्षक सर्वश्री महेंद्र गुर्जर, चंद्रशेखर, उत्तम दीक्षित, सुरेश पाराशर, व्रजेश नागर आदि ने भी पौधे रोपे।

Share This News :