Home > अपना शहर ,
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय देगा अब महिलाओं को नि:शुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण

ग्वालियर |आईटीआई, महिला पॉलीटेक्निक एवं अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत जिले की महिलाओं को नि:शुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये 30 जुलाई तक सिरोल स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। परिवहन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से यह 30 दिवसीय नि:शुल्क वाहन चालन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    à¤ªà¥à¤°à¤¶à¤¿à¤•्षण में भाग लेने की इच्छुक महिलाओं को आवेदन पत्र के साथ आधारकार्ड व गरीबी रेखा का राशनकार्ड (यदि हो तो), जाति प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ इत्यादि दस्तावेज संलग्न करने होंगे। विभाग का ईमेल एड्रेस smart_gwalior@yahoo.com है।

Share This News :