Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
बैजाताल में फिर प्रारंभ हुआ नौकायन

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा संचालित बैजाताल का बोट क्लब कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते विगत 15 अप्रैल से बंद चल रहे नौकायन का शुभारंभ आज से किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा एवं संयुक्त आयुक्त परिवहन श्री अनूप सिंह द्वारा बैजाताल का निरीक्षण कर नौकायन प्रारंभ कराया गया। 

निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने नौकायन के प्रारंभ करते समय सैलानियों से भी चर्चा की तथा उन्हें कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए नौकायन करने का आग्रह किया। इसके साथ ही निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने बोट क्लब प्रभारी श्री शिशिर श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि बैजाताल स्थित बोट क्लब में विद्युत का उचित प्रबंध किया जाए तथा बैजाताल के सौंदर्यीकरण हेतु फाउंटेन की संख्या बढ़ाई जाए इसके साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूर्ण की जाएं। 

नौकायान के प्रारंभ से पूर्व पहले दिन दोपहर 12:00 बजे से ही सैलानी आना प्रारंभ हो गए थे। नौकायन का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे किया गया। 

नोडल अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नौकायन प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे से देर शाम 8 बजे तक कराया जाएगा। वहीं नौकायन के लिए सभी सैलानियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सामान्य टिकिट 30रु प्रति व्यक्ति, 20 रु सीनियर सिटीजन एवं 3 से 12 वर्ष तक के बच्चे का रहेगा तथा दिव्यांग का टिकिट निशुल्क रहेगा। यह सभी टिकिट 30 मिनिट के लिए मान्य होगें।

Share This News :