Home > अपना शहर ,
अनुसूचित जाति और जनजाति के व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधो के प्रकरणों में तुरंत कार्रवाई हो - कलेक्टर लवानिया

 à¤­à¥‹à¤ªà¤¾à¤² |कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के विरुद्ध हुए चिन्हित अपराध में  क्षतिपूर्ति के प्रकरणों में तुरंत राहत राशि प्रदान करने की  जाये और कोई भी प्रकरण दो माह से अधिक समय तक  लंबित नहीं होना चाहिए। 
   कलेक्टर श्री लवानिया ने निर्देश दिए कि इन वर्गों के प्रकरणों में क्षतिपूर्ति और अनुदान की राशि तुरंत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने हिदायत दी कि इस संबंध में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो तुरंत संज्ञान में लाया जाए और उसका निराकरण किया जाए।
   बैठक में थानों में दर्ज प्रकरण, न्यायालयों में प्रस्तुत चालान, और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते की गई।उन्होंने प्रकरणों में तुरंत विवेचना करने के निर्देश दिए। अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत स्वीकृत और भुगतान की गई राशि की माहवार समीक्षा की गई।
   कलेक्टर श्री अविनाश  लवानिया ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है तो उसके लिए भी तुरंत कार्रवाई कर संबंधित एसडीएम से जाति प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई की जाए इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि इनके विरुद्ध होने वाले अपराधों को कम से कम किया जा सके।  लोगों में जन जागरूकता के लिए विशेष प्रयास किए जाएं और लोगो में आपसी सामंजस्य बनाने के लिए लगातार शिविर लगाए जाए। बैठक में सहायक आयुक्त श्री चतुर्वेदी, पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :