Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सफाई कार्य में लापरवाही करने पर वार्ड 23 के डब्ल्यूएचओ को किया निलंबित, क्षेत्राधिकारी को नोटिस

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने शनिवार को सुबह वार्ड क्रमांक 23 एवं 28 सहित सिटी सेंटर क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा वार्ड 23 में सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर वार्ड के डब्ल्यूएचओ को तत्काल निलंबित करने तथा संबंधित क्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

 

        शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम आयुक्त द्वारा निरंतर विभिन्न वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण एवं गूगल मीट के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाती है। इसी क्रम में निगमायुक्त श्री वर्मा ने आज वार्ड 23,28 एवं 30 के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वार्ड 28 में सफाई व्यवस्था अच्छी पाए जाने पर संबंधित डब्ल्यूएचओ की प्रशंसा करते हुए ,इसी प्रकार कार्य करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री वर्मा ने क्षेत्र के नागरिकों से भी सफाई के संबंध में चर्चा की तथा शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए निगम के अमले का सहयोग करने की अपील की। 

सिटी सेंटर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सुगम यातायात के लिए सड़क पर तेज रिपेयरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री संजय मेहता एवं श्री आरके श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :