Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
संयुक्त परिवार आज के समय की जरूरत है - उर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर । जैन छात्रावास कमेटी, जैन मिलन एवं जैन मिलन गोपाचल के संयुक्त तत्वाधान में आज जैन छात्रावास प्रांगण में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना काल में हमने देखा कि एकल परिवार ने कितनी मुश्किलों का सामना किया है, आज के समय की जरूरत है संयुक्त परिवार। उन्होने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए अपने नगर को हरियाली से हरा-भरा करना होगा। 

मंत्री श्री तोमर ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि अभी भी हम समय से नही चेते तो वह दिन दूर नही जब हमें पीने के पानी की तरह ऑक्सिजन सिलेन्डर भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होने कहा कि इससे बचने का एकमात्र उपाय यही है कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए और पेड़ों व जंगलों को कटने से बचाया जाए। जैन समाज द्वारा किये गए वृक्षारोपण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सभी समाजों व सामाजिक संस्थायें आगे आकर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करें, जिससे हमारा ग्वालियर हरा-भरा रहे। 

कार्यक्रम का प्रांरभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के प्रवक्ता श्री ललित जैन, जैन छात्रावास के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जैन, सचिव डॉ. मुकेश जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष श्री सुनील जैन एवं जैन मिलन महिला की अध्यक्ष सुश्री पुष्पा जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जैन छात्रावास के अंर्तगत संचालित जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल के प्रंगाण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मधु जैन ने किया।

Share This News :