Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
स्वच्छता सिर्फ अभियान ही नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है : निगमायुक्त

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने सोमवार को सुबह महाराज बाडा सहित सर्राफा, नई सड़क, हुजरात पुल होते हुए नए बाजार में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा विभिन्न कॉलोनियों में रह वासियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। निगमायुक्त श्री वर्मा ने रहवासियों से कहा कि वह अपने घर का कचरा , कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। सड़क पर इधर-उधर ना फैंके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें वर्षभर स्वच्छता के लिए कार्य करना चाहिए एवं अपने आसपास हमेशा स्वच्छता रखनी चाहिए , केवल किसी अभियान के दौरान ही नहीं। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :