Home > अपना शहर ,
लगातार बारिश से उफान पर डबरा की नोन नदी, छीमक, बेरखेड़ा के रपटा पर 2 से 3 फीट ऊपर बह रहा पानी, 10 से 12 गांव का डबरा से संपर्क टूटा

ग्वालियर चंबल अंचल में चक्रवात बनने के बाद अच्छी बारिश का दौर तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा है। लगातार बारिश से गली मोहल्लों में पानी भर गया है। कुछ नई बनी सड़क तक धसक गई हैं। ग्वालियर के डबरा की नोन नदी भी उफान पर है। छीमक और बेरखेड़ा के रपटे पर 2 से 3 फीट पानी ऊपर बह रहा है।

जिस कारण 10 से 12 गांव के लोगों का आना जाना पूरी तरह बंद है। प्रशासन हालातों पर पूरी नजर बनाए हुए है। इसके अलावा शहर में भी गली मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। राहत की बात यह है कि लगातार बारिश से दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है।रात को 25 डिग्री सेल्सियस और दिन में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। ग्वालियर की लाइफ लाइन तिघरा में भी 2 दिन का पानी बढ़ गया है और जलस्तर 719 फीट से ऊपर निकल गया है।

अंचल में ग्वालियर के साथ ही श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी और भिंड में कई जगह बुधवार को भी जोरदार बारिश हुई। आषाढ़ भले ही सूखे में निकला, लेकिन सावन में बादल मेहरबान हुए तो ग्वालियर में बीते तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को भी 23.1 MM हुई है। जिसके बाद कुल बारिश 278.5 MM हो गई है। जुलाई में औसत बारिश का कोटा के करीब पहुंच गए हैं।

डबरा-भितरवार में नदिया उफान पर

  • डबरा में लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है। जिसके बाद नोन नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी उफान पर है। जिससे चीनौर के पास छीमक की रपटा पर पुलिया से 3 फीट और बेरखेड़ा के रपटा पर 2 फीट पानी ऊपर बह रहा है। अचानक बढ़े जलस्तर से 10 से 12 गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने वहां जाकर मोर्चा संभाला है। साथ ही स्थानी लोगों को रपटा पार कर जान जोखिम में डालने से रोका है। इसी तरह भितवार में भी पार्वती और सिंध नदी में अचानक पानी बढ़ गया है। तीन दिन पहले भितवार को धूमेश्वर मंदिर के पास नदी में बहाव के बीच डूबने से दो छात्रों की मौत भी हो चुकी है।

गली मोहल्लों में भरा पानी

  • ग्वालियर शहर में लगातार तीसरे दिन रिमझिम बारिश के बाद गई गली मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। जिसमें गांधी नगर, रेलवे कॉलोनी, मुरार तिकोनिया, लश्कर रॉक्सीपुल के नीचे का हिस्सा, जिंसी नाला पर पानी भरा है। दिन भर फायर ब्रिगेड की टीम पानी निकालने में व्यस्त रही है।

Share This News :