Home > अपना शहर ,
नेशनल हाइवे पर सांप ने रोका ट्रैफिक

धार में एक कोबरा सांप ने इंदौर-अहमदाबाद हाईवे का ट्रैफिक आधा घंटा रोककर रखा। वह हाईवे पर ही फन फैलाकर बैठ गया। दोनों तरफ वाहनों खड़े हो गए। कुछ लोग सांप को लाठी-डंडों से हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा। कुछ देर बाद यह साहसी युवक ने उसे पकड़ कर सड़क किनारे झाड़ियों में छोड़ दिया। कुछ लोगों ने इसे पूरे मामले का वीडियो बना लिया।

वीडियो गुरुवार शाम का धार स्थित इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे का है। मंगोद फाटे पर स्थित बस स्टैंड के पास हाईवे पर अचानक कोबरा आ गया। सड़क पर कोबरा को देख गाड़ियों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों ने सांप के हटने के इंतजार में गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया।

उधर, करीब आधा घंटा तक सांप एक ही स्थान पर फन फैला कर बैठा रहा। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर लेकर सड़क पर पहुंचे। उन्होंने सांप को डराकर हाइवे से हटाने की कोशिश भी लेकिन सांप वहां से हिला भी नहीं। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोग सांप को नहीं मारने की अपील कर रहे हैं।

युवक ने दिखाया साहस
इस दौरान एक स्थानीय युवक पवन अपने भाई और अन्य लोगों के साथ हिम्मत जुटाकर सांप के पास पहुंचा। कई बार प्रयास करने के बाद लकड़ी की मदद से सांप को सड़क के किनारे हटा दिया। इसके बाद हाइवे पर यातायात सामान्य हुआ।

Share This News :