Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
हम सरकारी तंत्र के भरोसे न रहें ,सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकता : गोयल

ग्वालियर । ग्वालियर पूर्व विधानसभा के तीनो मंडलों की कार्यसमिति आज सम्पन्न हुई जिसमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला।

रामकृष्ण मंडल में पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और वरिष्ठ भाजपा नेता अभय चौधरी, भगत सिंह मंडल में पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल और वरिष्ठ नेता राकेश जादौन और सावरकर मंडल में वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह यादव और पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने संबोधित किया।

 à¤‡à¤¸ अवसर पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने संबोधित करते हुए कहा कि 'अब कार्यकर्ता समाज के बीच जाएं और लोगों को बताएं कि केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार और संगठन ने कोरोना महामारी के दौरान क्या-क्या काम किए हैं. 

 

पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए सिर्फ सरकारी तंत्र पर निर्भर न रहकर संगठन के कार्यकर्ताओं को भी आगे आना चाहिए. कोरोना काल में शुरू की गई योजनाओं को लागू करने में हमारे कार्यकर्ता, महत्वूपर्ण भूमिका निभा सकते है।

 

वरिष्ठ नेता श्री अभय चौधरी ने कहा कार्यकर्ताओं को समझने की आवश्कयता है कि 2003 से पहले का मध्यप्रदेश किस प्रकार था और आज का मध्यप्रदेश किस प्रकार है. हमारा मध्यप्रदेश नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा हैं. हमें इस अंतर को लोगों को समझाने की जरूरत है. 

 

श्री राकेश जादौन ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के लिए राजनीति करते हैं। क्योंकि भाजपा का नारा है सेवा ही संगठन है।

 

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, श्री जयप्रकाश राजौरिया, श्रीमती सुमन शर्मा, श्री जितेन्द्र गुर्जर,श्री अशोक जैन, श्री रामवरण गुर्जर,मंडल प्रभारी श्री शरद गौतम,श्री महेश उमरैया, श्री अशोक जादौन, श्री कनवर मंगलानी सोनू मंगल, देवेंद्र पवैया, विनोद शर्मा सहित मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल के पदाधिकारी और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

 

*ग्वालियर विधानसभा के तीनों मंडलों की कार्यसमिति शनिवार 31 जुलाई को*

 à¤²à¤•्ष्मीबाई मंडल की कार्यसमिति सुबह 11 बजे सहयोग गार्डन, रमटापुरा में आयोजित होगी। जिसके उदघाटन सत्र को मुख्य वक्ता महाराष्ट्र प्रदेश के सह प्रभारी और पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया संबोधित करेंगे और समापन सत्र को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी संबोधित करेंगे।

 

दुर्गा दास और कोटेश्वर मंडल के समापन सत्र में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर जी का मार्गदर्शन मिलेगा।

दुर्गादास मंडल की कार्यसमिति सुबह 11 बजे वैश्य गार्डन, रमटापुरा में अयोजित होगी जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विवेक जोशी और

कोटेश्वर मंडल की मंडल कार्यसमिति सुबह 11 बजे विनय नगर स्थित राजीव गांधी सामुदायिक भवन में आयोजित होगी जिसमें पूर्व सभापति ब्रजेंद्र सिंह जादौन संबोधित करेंगे

 

विवेकानन्द मंडल की कार्यमसमिति जनकगंज स्थित आनंद पैलेस में होगी

ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजौरिया मुख्य अतिथि के रुप में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

Share This News :