Home > अपना शहर ,
संविदा कर्मचारी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में म. प्र. विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक ने ग्वालियर रीजन के मुख्य महा प्रबंधक गुप्ता को दिया ज्ञापन

ग्वालियर । क्षेत्रीय सचिव एल के दुबे मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन (इंटक) ग्वालियर के नेतृत्व में मुख्य महा प्रबंधक इंजी.राजीव गुप्ता को ज्ञापन देते हुए अशोकनगर जिले में संविदा कर्मचारी श्री श्याम बहादुर पनिका परीक्षण सहायक के साथ हुई घटना जिसमें सहायक यंत्री प्रशांत यादव के द्वारा गाली गलौज अभद्र भाषा के साथ साथ नौकरी से सस्पेंड कराने की धमकी दी गई जो कि सिविल सेवा नियम के विरूद्ध है एवं सहायक यंत्री प्रशांत यादव के द्वारा किये गये कृत्य का संगठन निंदा करते हुए मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र व मान. ऊर्जा मंत्री म.प्र.शासन,प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कम्पनी मध्य क्षेत्र से मांग करता है कि उक्त एस टी एम् में पदस्थ सहायक यंत्री प्रशांत यादव को तत्काल सस्पेड़ करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे ऐसी पुनरावृत्ति पुन: न हो | जिस पर मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर के द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया कि सहायक यंत्री के द्वारा कर्मचारी के अभद्रता किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है जॉच कर शीघ्र कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी | इस अवसर पर फैडरेशन इंटक ग्वालियर के अध्यक्ष श्री आर. के. कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष अमरेश शर्मा, सचिव विद्याकान्त मिश्र, हरीश राजपूत,पंकज शर्मा,अभिषेक भदौरिया, अभिषेक राजपूत,अवधेश राणा, अखिलेश यादव, सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे|

Share This News :