Home > अपना शहर ,
पुलिस ने पकड़े जुआँ खेलते 7 आरोपी ,2600 रुपय रक़म जप्त ,जुआरियों पर कसा शिकंजा

ग्वालियर ।थाना इंदरगढ़ ( दतिया) पुलिस ने मुखबिर सूचना पर से गल्ले बाबा का स्थान तालपुरा , तथा तल्लैया मोहल्ला इंदरगढ से 31 जुलाई 21 को जुआ खेलते हुए सात आरोपी धर दबोचे तथा जुआरियों से 2600 रुपय जप्त किए। नवागत थाना प्रभारी परमानंद शर्मा के आने से सम्पूर्ण इंदरगढ क्षेत्र में जुआ व सट्टा पर अंकुश लगा है जुआरी इंदरगढ क्षेत्र छोड़ कर भाग गये हैं लेकिन फिर भी कभी कभी छोटे मोटे जुआरी जुआ खेलते हुए पाए जाते है तो उन्हें भी पकड़ कर कार्यवाही की जाती है ,उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक परमानंद शर्मा ,उपनिरीक्षक नंदिनी शर्मा , उपनिरीक्षक अहिवरन यादव ,प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा आरक्षक भारत रावत , आरक्षक अशोक कुमार , आरक्षक सुरेंद्र सेंगर की व अन्य स्टाफ़ की सराहनीय भूमिका रही ।

Share This News :