Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
20 सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने सिरोल पहाडी पर रोपे 500 पौधे

ग्वालियर ।

 à¤¶à¤¹à¤° के प्रत्येक क्षेत्र में एक ग्रीन जोन बनाने के उददेश्य से किए जा रहे पौधा रोपण अभियान के तहत निगम द्वारा सिरोल पहाडी सहित शहर के सभी क्षेत्रों व डिवायडरों पर विशेष अभियान चलाकर पौधारोपण कराया जा रहा है। इसी के तहत आज सिरोल पहाडी सहित विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवी नागरिकों की सहभागिता से पौधों का रोपण किया गया।

       à¤¨à¥‹à¤¡à¤² अधिकारी पार्क श्री मुकेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के शहर में अलग अलग प्रत्येक क्षेत्र में ग्रीनजोन बनाया जा रहा है। जिसमें पौधारोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्विफ्निक्स फाउंडेशन संस्था द्वारा निगम के सहयोग से चलाए जा रहे 10 हजार प्लांटेशन ग्वालियर अभियान के चौथे दिन सिरोल पहाड़ी के प्रारंभ वाले हिस्से पर लगभग 500 पौधे लगाए गए। संस्था के इस अभियान में 20 से अधिक समाजसेवी संस्थाएं एवं उनके सदस्य अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे है। आज एमएसएमई फोरम के ग्वालियर के चैप्टर के सदस्य मौजूद रहे एवं नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। इस अभियान में शुरुवात फाउंडेशन, उपहार फाउंडेशन, ए-1 ट्यूटोरियल्स, वरदान कम्युनिटी, यूथ रियल फाउंडेशन, रॉक फायर एडवेंचर क्लब एवं फोटो फैक्ट्री के वॉलेन्टियर्स एवं नोडल अधिकारी पार्क श्री मुकेश बंसल एवं पार्क निरीक्षक श्री अंकित परिहार सहित निगम का अमला मौजूद रहा। 

Share This News :