Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने किया तिघरा जलाशय का निरीक्षण

ग्वालियर । प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट शनिवार को ग्वालियर के तिघरा जलाशय पर पहुँचे। उन्होंने तिघरा जलाशय की वर्तमान स्थिति और तिघरा जलाशय में पानी की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, तिघरा पंचायत के सरपंच श्री दशरथ सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधि और जल संसाधन विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

 à¤ªà¥à¤°à¤­à¤¾à¤°à¥€ मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि तिघरा जलाशय एक मात्र जलाशय है, जिसके माध्यम से पूरे ग्वालियर शहर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। इस जलाशय में जल क्षमता को बढ़ाने की दिशा में भी विभागीय अधिकारी कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पहसारी डैम से तिघरा डैम को भरने वाली कैनाल की क्षमता वृद्धि की दिशा में भी योजना बनाकर प्रस्तुत करें।

 à¤®à¤‚त्री श्री सिलावट ने तिघरा जलाशय के प्रवेश स्थल पर एक आकर्षक प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जलाशय को गंदगी से मुक्त रखने के लिये विभागीय अधिकारियों को नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। तिघरा जलाशय में लोग गंदगी न करें, इसकी निगरानी भी विभागीय तौर पर की जाए। जलाशय में नहाने और अन्य गतिविधियों पर जिससे गंदगी होती है प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे बोट क्लब के आस-पास भी साफ-सफाई रखने के दिशा-निर्देश दिए। तिघरा जलाशय पर आने वाले पर्यटकों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध हो, इसके लिये कैन्टीन संचालन का प्रस्ताव भी रखने के निर्देश दिए। 

 à¤®à¤‚त्री श्री सिलावट ने जल संसाधन विभाग के विभागीय अधिकारियों को भी स्पष्ट रूप से कहा है कि तिघरा जलाशय की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने में कोई ढ़िलाई न बरती जाए। संधारण के कार्य को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाए। जलाशय की सुरक्षा और पानी की आवक पर भी निरंतर नजर रखी जाए। 

 à¤ªà¥à¤°à¤­à¤¾à¤°à¥€ मंत्री श्री सिलावट ने निरीक्षण के दौरान जलाशय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि तिघरा जलाशय के आस-पास हरियाली और साफ-सफाई हो, इसके लिये विशेष प्रयास किए जाएं। बरसात के दौरान वृक्षारोपण का कार्य अधिक से अधिक किया जाए ताकि पूरा परिसर हरा-भरा हो सके।

Share This News :