Home > अपना शहर ,
तीन दिन में सभी प्रभावित गांवों में राहत के रूप में खाद्यान और राशि उपलब्ध कराई जाए: संभागीय आयुक्त सक्सैना

 à¤—्वालियर| संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सैना ने कहा है कि अतिवर्षा के कारण ग्वालियर चंबल संभाग के जिन जिलों में लोग प्रभावित हुए हैं। उन सभी गांव में तीन दिन के अंदर सहायता पंहुचाने का कार्य किया जाए। प्रभावितों को 50 किलो अनाज, 5 लीटर कैरोसिन तथा जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 6-6 हजार रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
    à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री सक्सैना ने सोमवार को गूगलमीट के माध्यम से ग्वालियर चम्बल संभाग के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिये हैं।
    à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त ने कहा है कि दोनो संभागों के सभी जिलों में प्रभावित सभी ग्रामों में लोगो को सहायता उपलब्ध कराने के बाद, सत्यापन के लिए प्रत्येक गांव में चौपाल का आयोजन किया जाए, जिसमें पंचायत स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाए। चौपाल में जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें। जिन प्रभावितों को सहायता राशि और खाद्यान उपलब्ध कराया गया हैं। उसकी सूची का भी वाचन किया जाए। चौपाल में अगर कोई व्यक्ति सहायता राशि से वंचित रह गया है अथवा किसी गलत व्यक्ति को सहायता उपलब्ध कराई गई है, तो उसकी जानकारी भी संकलित की जाए।
    à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री सक्सैना ने यह भी कहा है कि प्रभावित गांवों में 50 किलो गेंहू उपलब्ध कराने के स्थान पर अगर आटा उपलब्ध कराया जाए तो और अच्छा होगा इसके लिए सभी जिलों में वरिष्ठ अधिकारी ऐसी व्यवस्था जमाएं। उन्होने यह भी निर्देशित किया है कि प्रभावित गांवो में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए भी प्रभावी कार्यवाही की जाए।
    à¤ªà¥à¤°à¤­à¤¾à¤µà¤¿à¤¤ सभी गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं के वितरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से किया जाए। इन्ही गांवों में फोलोअप स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित करने का कार्यक्रम तैयार किया जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान कहा गया कि सभी प्रभावित गांवों में विद्युत की आपुर्ति बहाल करने के लिए तेजी से कार्य किया जाए।
    à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सैना ने सभी सीईओ जिलापंचायत को निर्देशित  किया है कि वे अपने-अपने जिले के प्रभावित गावों में हुए नुकसान का आकलन भी तेजी से करायें। जो मकान छतिग्रस्त हुए हैं, उसकी सूची तैयार की जाए। इसके साथ ही पुल, पुलिया, सड़क, तालाब आदि को नुकसान हुआ है उसकी भी सूची तैयार की जाए। प्रभावित गावों में सर्वेक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से कराया जाए।
सहकारिता मंत्री श्री भदौरिया भी हुए बैठक में शामिल
संभागीय आयुक्त श्री सक्सैना द्वार गूगलमीट के माध्यम से की जा रही समीक्षा बैठक के दौरान भिण्ड जिले से प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया भी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्होने मोबाइल के माध्यम से संभागीय आयुक्त से चर्चा की। उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को 50 किलो खाद्यान की उपलब्धता भिण्ड जिले में कराई जा रही है। मंत्री श्री भदौरिया ने यह भी कहा कि तीन दिन में सभी प्रभावितों को राहत पंहुचाने का भी कार्यक्रम तैयार किया गया है। उससे लोगों को तत्परता से राहत मिलेगी और इसे पश्चात सत्यापन हेतु चौपाल के आयोजन से जो प्रभावित सहायता से वंचित रह गए होगें उन्हे भी शामिल किया जा सकेगा। दोनो संभागों में इस कार्य से लोगों को तत्परता से राहत उपलब्ध हो सकेगी।

Share This News :