Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
डेस्क बोर्ड के माध्यम से मिल सकेंगी तत्काल जानकारी,सभी अधिकारी डेस्क बोर्ड पर अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी तत्परता से अंकित करें : संभाग आयुक्त सक्सैना

ग्वालियर । ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा एक डेस्क बोर्ड तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से ग्वालियर चंबल सम्भाग की प्रमुख नदियों और जलाशयों में जल स्तर की जानकारी प्राप्त होगी। इस डेस्क बोर्ड को मोसम के अनुमान से भी जोडा गया है। इसके माध्यम से किसी भी जलाशय में जल स्तर बडता है तो उससे प्रभावित होने वाले ग्रामों में जल भराव की स्थिति न बने इसके प्रबंध किये जा सकेगें। केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर यह डेस्क बोड तैयार किया गया है। 

 à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सैना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी नियमित रूप से डेस्क बोर्ड पर अंकित करें। सोमवार को मोतीमहल के मान सभागार में डेस्क बोर्ड के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री किशोर कान्याल सहित लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

 à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सैना ने बैठक में कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग में अतिवर्षा के कारण अनेक गांव प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही जलाशयों, पुल-पुलियाओं, सड़कों, आवासों के साथ-साथ विद्युत ट्रांसफार्मर, पोल एवं लाइनें भी प्रभावित हुई हैं। संबंधित विभागीय अधिकारी अतिवर्षा से हुए नुकसान का आंकलन तत्परता से करें, साथ ही इनमें सुधार के लिए विभागीय स्तर से किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी डेस्क बोर्ड पर नियमित रूप से अंकित करायें। 

 à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सैना ने यह भी निर्देश दिये हैं कि शासन स्तर से आपदा में हुए नुकसान के संबंध में 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि शासन स्तर से किये जाने वाले कार्य प्रारम्भ हो सकें। उन्होने यह भी निर्देश दिये हैं कि सभी जिलों में अतिवर्षा कें कारण जो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं , उन्हें तात्कालिक रूप से 6 हजार रूपय की राशि उपलब्ध कराने का कार्य भी तत्परता से किया जाए। इसके साथ ही शासकीय भवनों को जो नुकसान हुआ हैं उसकी सूची तैयार की जाए। 

 à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सैना ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वे पीने के पानी की शुद्धता के लिए जो भी आवश्यक कार्यवाही है उसे शीघ्र करें। ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

Share This News :