Home > अपना शहर ,
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस की तिरंगा यात्रा विधायक डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में 14 को

ग्वालियर । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा विधायक डॉ . सतीश सिकरवार के नेतृत्व में निकाली जावेगी । तिरंगा यात्रा में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे ।तिरंगा यात्रा एमएलबी कॉलेज कटोरा ताल रोड से 3:30 बजे प्रारंभ होकर निम्न मार्गों से होते हुए वापस इसी स्थान पर समाप्त होगी। कटोराताल रोड से अचलेश्वर मंदिर, इंदरगंज, ऊंट पुल ,लोहिया बाजार ,नया बाजार, दाल बाजार ,जयेंद्रगंज , शिंदे की छावनी , कांग्रेस कार्यालय ,डीडी मॉल ,फूलबाग ,लक्ष्मी बाई समाधि ,रेलवे स्टेशन ,मेला रोड, गोला का मंदिर, धर्मवीर पेट्रोल पंप, पिंटू पार्क टंकी चौराहा, पिंटू पार्क से होते हुए सूर्य मंदिर वाली रोड ,से कालपी ब्रिज, पुल 7 नंबर चौराहा ,6 नंबर चौराहा से अग्रसेन चौराहा सदर बाजार मुरार , बारादरी चौराहा ,शहीद गेट, द्वारकाधीश मंदिर ,चौहान प्याऊ थाटीपुर चौराहा ,बालाजी वाटिका ,गोविंदपुरी चौराहा, सिल्वर स्टेट होते हुए एजी ऑफिस फुल साइंस कॉलेज, स्वामी विवेकानंद चौराहा से नाका चंद्रबदनी अंदर जाते हुए बड़ा पुल, भैरव बाबा का मंदिर नाका चंद्रबनी तिराहा ,रवि शंकर हॉस्टल , शीतला सहाय चौराहा होते हुए कटोरा ताल पर 

तिरंगा यात्रा समाप्त होगी ।इससे पहले तिरंगा यात्रा का जगह - जगह स्वागत होगा । विधायक डॉ . सिकरवार ने कार्यकताओं से अपील की है कि अपने बाहन नियमों का पालन करते हुए चलाएं ओर धीमे चलाएं । कार्यकर्ता मास्क भी लगाएं और कोविड नियमों का पालन करें ।

Share This News :