Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा विधायक डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में निकाली ,हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

ग्वालियर । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर आज तिरंगा यात्रा विधायक डॉ . सतीश सिकरवार के नेतृत्व में निकाली गई । तिरंगा यात्रा में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा , धर्मेंद्र शर्मा ,प्रमोद जैन ,शरद यादव , सुरेंद्र यादव , विनोदी जैन , चतुर्भुज धनोलिया , महेंद्र शुक्ला , सुधीर मंडेलिया , सुनील चंद्रवंशी , जहांन सिंह तोमर , राजेश तोमर ,राकेश गुर्जर ,अनूप तिबारी , सोनू भदोरिया ,पप्पू श्रीवास , सुनील रामपुरिया ,लालू जेन समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल रहे ।तिरंगा यात्रा एमएलबी कॉलेज कटोरा ताल रोड से प्रारंभ होकर निम्न मार्गों से होते हुए वापस इसी स्थान पर समाप्त हुई ।कटोराताल रोड से अचलेश्वर मंदिर, इंदरगंज, ऊंट पुल ,लोहिया बाजार ,नया बाजार, दाल बाजार ,जयेंद्रगंज , शिंदे की छावनी , कांग्रेस कार्यालय ,डीडी मॉल ,फूलबाग ,लक्ष्मी बाई समाधि ,रेलवे स्टेशन ,मेला रोड, गोला का मंदिर, धर्मवीर पेट्रोल पंप, पिंटू पार्क टंकी चौराहा, पिंटू पार्क से होते हुए सूर्य मंदिर वाली रोड ,से कालपी ब्रिज, पुल 7 नंबर चौराहा ,6 नंबर चौराहा से अग्रसेन चौराहा सदर बाजार मुरार , बारादरी चौराहा ,शहीद गेट, द्वारकाधीश मंदिर ,चौहान प्याऊ थाटीपुर चौराहा ,बालाजी वाटिका ,गोविंदपुरी चौराहा, सिल्वर स्टेट होते हुए एजी ऑफिस फुल साइंस कॉलेज, स्वामी विवेकानंद चौराहा से नाका चंद्रबदनी अंदर जाते हुए बड़ा पुल, भैरव बाबा का मंदिर नाका चंद्रबनी तिराहा ,रवि शंकर हॉस्टल , शीतला सहाय चौराहा होते हुए कटोरा ताल पर 

तिरंगा यात्रा समाप्त होगी ।इससे पहले तिरंगा यात्रा का जगह - जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया । विधायक डॉ . सिकरवार की अपील पर हजारों कार्यकर्ता रेली में शामिल हुए ।

Share This News :