Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री सिलावट करेंगे ध्वजारोहण

ग्वालियर |स्वाधीनता की 74वीं वर्षगाँठ जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर मनाई जायेगी। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मुख्य समारोह कम्पू स्थित एसएएफ. ग्राउण्ड पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।
    à¤®à¥à¤–्य अतिथि श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज की सलामी एवं संयुक्त परेड के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े जायेंगे। इस दौरान हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगेंगे। इसके पश्चात सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियाँ, एन सी सी. एवं स्काउट-गाइड मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को ध्यान में रखकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। साथ ही स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे।

जगह-जगह मनेगा जश्न-ए-आजादी

स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में जगह-जगह जश्न-ए-आजादी का आयोजन होगा और पूरी शान के साथ तिरंगा लहराया जायेगा। इस दिन नगर निगम, जिला पंचायत सहित जिले की सभी जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक समारोहपूर्वक स्वतंत्रता की वर्षगाँठ मनाई जायेगी। इसी तरह सभी शासकीय अर्द्धशासकीय भवनों पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण होगा तथा "राष्ट्रगान" का सामूहिक गायन किया जायेगा।

मोतीमहल में कमिश्नर एवं कलेक्ट्रेट में कलेक्टर फहरायेंगे राष्ट्रध्वज

    à¤®à¥‹à¤¤à¥€à¤®à¤¹à¤² परिसर में संभागायुक्त श्री आशीष सक्सेना प्रात: 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसी तरह ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में प्रात: लगभग 8 बजे कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ध्वजारोहण करेंगे। पड़ाव स्थित जनसंपर्क विभाग के सूचना केन्द्र पर अपर संचालक श्री जी एस मौर्य स्वतंत्रता दिवस पर प्रात:काल 7:45 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।

Share This News :