Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
ग्वालियर प्रेस क्लव पर मनाया आजादी का जश्न , ध्वाजारोहण के साथ पौधरोपण किया

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पावन की वर्षगांठ के अवसर पर फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौक पर जनसंपर्क अपर संचालक जीएस मोर्य, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट ने प्रात: ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत गायन के उपरांत मिष्ठान वितरण किया । साथ ही पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। । इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा,सचिव सुरेश शर्मा, संगठन सचिव जोगेंद्र सैन, कोसाध्यश रामकिशन कटारे , कार्यकारणी सदस्य अजय मिश्रा के अलाबा प्रवीण दुबे , दिनेश राव ,हरीश चंद्रा ,मध्य प्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे ,विनोद शर्मा, जाबेद खान,अजय उपाध्याय, मनोज चौबे ,मचल सिंह,उपेंद्र तोमर,रवि यादव, छोटू जायसवाल, मुकेश बाथम,विष्णु अग्रवाल,सहित जनसंपर्क अधिकारी मधु सोलपुरकर आदि मौजूद रहे।

Share This News :