Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रभारी निगमायुक्त तिवारी ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों पर कसा शिकंजा , बोले सफाई कार्य में बाधा डाली तो होगी दंडात्मक कार्यवाई

ग्वालियर । नगर निगम आयुक्त श्री आशीष तिवारी ने स्वास्थ विभाग के सभी अधिकारियों सभी डब्ल्यूएचओ एवं एसआई की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि सभी नियमित कर्मचारियों से कल से सफाई का कार्य कराया जाए और विनियमित एवं आउटसोर्स के सफाई कर्मचारी यदि अपने कार्य पर आते हैं तो ठीक है अन्यथा यदि वह किसी को कार्य करने से रोके तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी डब्ल्यूएचओ को पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। 

निगमायुक्त श्री तिवारी ने निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगम के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रातः 11 बजे तक अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें एवं सफाई व्यवस्था सुचारू कराएं।

Share This News :