Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सांसद शेजवलकर ने मुरार एवं हजीरा अस्पताल पहुँचकर टीकाकरण कार्य का किया अवलोकन

ग्वालियर । कोविड19 के संक्रमण से बचने का सबसे सशक्त उपाय टीकाकरण है। टीकाकरण सभी लोग कराएं, इसके लिए जन जागरूकता आवश्यक है। समाज का हर व्यक्ति शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए अपना योगदान दे। क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को जिला अस्पताल मुरार एवं सिविल अस्पताल हजीरा पहुँचकर टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। 

 à¤¸à¤¾à¤‚सद श्री शेजवलकर ने टीकाकरण कार्य के अवलोकन के साथ-साथ कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिये जिले के अस्पतालों में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांटों के निर्माण का कार्य भी देखा। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने को भी कहा। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, सिविल सर्जन डॉ. व्ही के शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा भी उपस्थित थे। 

 à¤¸à¤¾à¤‚सद श्री शेजवलकर ने जिला अस्पताल मुरार पहुँचकर टीकाकरण कार्य कर रहे चिकित्सकों और स्टाफ से चर्चा की, इसके साथ ही टीका लगवाने आए लोगों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो लोग टीका लगवाने आए हैं वे स्वयं भी लगवाएं और अपने जान-पहचान, परिवार जनों को भी टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। श्री शेजवलकर ने इसके पश्चात अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा। ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन लाईन के साथ ही वार्ड निर्माण के लिये किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह कार्य 30 अगस्त तक पूरा कराया जाए। 

 à¤•्षेत्रीय सांसद श्री शेजवलकर ने इसके पश्चात सिविल अस्पताल हजीरा पहुँचकर टीकाकरण कार्य को देखा तथा परिसर में ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन सेंट्रल लाईन के कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने संस्था के प्रमुख डॉ. प्रशांत नायक को दोनों ही कार्य तेजी के साथ कराने के निर्देश दिए।

Share This News :