Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
डबरा एवं भितरवार में प्रभावितों से मिले सांसद शेजवलकर

ग्वालियर । ग्वालियर जिले में अति वर्षा के कारण प्रभावित हुए गाँवों में शासन द्वारा हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न, केरोसीन की उपलब्धता कराने के साथ ही जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें सहायता राशि भी प्रदान की गई है। सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने मंगलवार को भितरवार जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत आदमपुर ग्राम नजरपुर पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। 

 à¤•्षेत्रीय सांसद श्री शेजवलकर ने डबरा में भी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरण के प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री कौशल शर्मा, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री किशोर कान्याल, एसडीएम श्री प्रदीप कुमार शर्मा और एसडीएम श्री अश्विनी रावत उपस्थित थे। 

 à¤•्षेत्रीय सांसद श्री शेजवलकर ने इसके पश्चात ग्राम नजरपुर पहुँचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मकान बनाने के लिये धराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही पशु धन हानि के लिये भी सहायता राशि दी गई है। श्री शेजवलकर ने बताया कि फसल को हुए नुकसान के लिये भी सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है उन्हें भी सहायता राशि मुहैया कराई जायेगी।

Share This News :