Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सांसद एवं कलेक्टर ने सभी से की टीकाकरण को सफल बनाने की अपील

ग्वालियर । कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिये प्रदेश में 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक पहुंचाने की जवाबदारी उठानी होगी। ऐसे सभी लोग जिन्होंने अब तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है वे सभी लोग इस अभियान के तहत अपना टीकाकरण अवश्य कराएँ। इसके साथ ही जिन लोगों को दूसरा टीका लगना है वे लोग भी अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्र पर पहुँचकर टीका अवश्य लगवाएं। क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने ब्लॉक स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में यह बात कही। 

 à¤¡à¤¬à¤°à¤¾ एवं भितरवार में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डबरा में पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री किशोर कान्याल सहित जनपद पंचायत डबरा एवं भितरवार की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जिला पंचायत प्रशासकीय समिति श्री शांति शरण गौतम, एसडीएम डबरा श्री प्रदीप कुमार शर्मा एवं भितरवार एसडीएम श्री अश्विनी रावत और ब्लॉक स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए। 

 à¤•्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शत प्रतिशत लोगों के टीकाकरण के लिये महाअभियान चलाया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में समाज के सभी लोगों की भागीदारी से ही हम कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से समाप्त करने में सफल हो सकेंगे। यह अभियान केवल सरकार का अभियान नहीं है, यह जन मानस के लिये जन मानस का अभियान है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ हर गांव में शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण जरूरी है। 

 à¤¸à¤¾à¤‚सद श्री शेजवलकर ने कहा कि कोरोना महामारी केवल हमारे देश की नहीं बल्कि विश्व भर की समस्या है। इसके निदान के लिये पूरा विश्व लगा हुआ है। कोरोना को पूरी तरह से समाप्त करने के लिये हमें अपने प्रदेश, अपने जिले और अपने हर गाँव को शत प्रतिशत टीकाकरण से कवर करना होगा। 

 à¤ªà¥‚र्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने डबरा में आयोजित बैठक में कहा कि महा टीकाकरण अभियान के तहत सभी लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक पहुँचाने की जवाबदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव में हम सब अपने-अपने मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने के लिये घर – घर संपर्क करते हैं उसी प्रकार टीकाकरण के लिये भी हमें सबसे संपर्क करना होगा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे बुजुर्ग या ऐसे लोग जो खुद चलकर टीकाकरण केन्द्र तक नहीं आ सकते उन्हें टीकाकरण केन्द्र तक पहुँचाने की जवाबदारी भी हमको उठानी होगी। महाअभियान के तहत डबरा क्षेत्र में सर्वाधिक टीकाकरण हो इसका हम सब मिलकर प्रयास करें। 

 à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ के ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा ने भी टीकाकरण के लिये सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक पहुंचाने के लिये प्रेरित करें। 

 à¤•लेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने डबरा एवं भितरवार में सभी क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों से अपील की कि वे पूरी शिद्दत के साथ टीकाकरण महाअभियान में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिये प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के सभी केन्द्रों पर प्रात: 7 बजे से टीकाकरण का कार्य प्रारंभ होगा। जिले में एक लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डबरा और भितरवार भी अपने लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण का कार्य करे, इसके लिये सभी का सहयोग अपेक्षित है। 

 à¤•लेक्टर श्री सिंह ने यह भी बताया कि टीकाकरण महाअभियान के पश्चात टीकाकरण कार्य में सक्रिय सहयोग करने वाले हर सदस्य को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि टीकाकरण के प्रोत्साहन हेतु जिले में 100 लोगों का चयन लॉटरी के माध्यम से कर उन्हें आकर्षक ईनाम दिए जायेंगे। जिनमें टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन आदि शामिल हैं। इसके साथ ही सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले प्रथम 10 दलों को भी आकर्षक ईनाम प्रदान किए जायेंगे।

Share This News :