Home > अपना शहर ,
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सुनेंगे नागरिकों की समस्याएं

ग्वालियर  |प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर शनिवार को वार्ड-36, जनकपुरी पैलेस जीवाजीगंज में नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। जन समस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
   ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10.30 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आम जनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करेंगे।

Share This News :