Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
मजबूत रिशतो के लिए के लिये परिचय सम्मेलन जरूरी : रमेश अग्रवाल

ग्वालियर। अग्रवाल समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन मानस भवन फूलबाग में किया गया । परिचय सम्मेलन में 240युवक -युवतियों के पंजीयन किये गये । उक्त जानकारी देते हुए परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि इस बार प्रकाशित हुई अग्रवाल परिचय पत्रिका में विधवा एवं विधुर लोगो के भी पंजीयन किये गये, जिनमें चंचल अग्रवाल, मथुरा,आयुषी अग्रवाल, खंडवा,राजकुमारी सिंघल नागौद, एवं मुकेश गर्ग ग्वालियर,सुधीर अग्रवाल सूरत,मुनीष बिंदल हरियाणा,अशविनी गर्ग उज्जैन ने पूनरविवाह के लिए पंजीयन कराया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक ने कहा कि मजबूत ओर पक्कै रिशतो के लिए परिचय सम्मेलन जरूरी है।आज के समय गलत जानकारी देने के कारण अनेकों रिश्ते रोज टूट रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत श्रीमती बवीता अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री, मुकेश सिंघल राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति अग्रवाल अध्यक्ष, रश्मि अग्रवाल,मीरा अग्रवाल ने किया । मंच पर युवक- युवतियों का परिचय श्रीमती विनीता तायल ओर पूनम अग्रवाल ने कराया। अग्रवाल परिचय अगला 82 वा सम्मेलन 19सितमबर को होगा जो भी अग्रबन्धु अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन कराना चाहते हैं वह सिटी पिलाजा शिन्दे की छावनी कार्यालय पर निशुल्क करा सकते हैं ।कार्यक्रम में अनिल गर्ग ओमप्रकाश अग्रवाल, शोर्य अग्रवाल,हरिमोहन सिंघल,दिनेश बंसल, श्रीमती मिनाक्षी गोयल, संगीता अग्रवाल, साधना गोयल, प्रीती बिंदल,नूपुर गोयल, कविता मंगल,वन्दना अग्रवाल, सोनल सिघल, मोहिनी अग्रवाल सहित अनेकों लोग शामिल थे।

Share This News :