Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
टूटी सड़कों को लेकर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने नंगे पैर की पद यात्रा

ग्वालियर । ग्वालियर विधानसभा की टूटी-फूटी सड़कों को बनवाए एवं मरम्मत करवाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने हजीरा से किला गेट तक टूटी सड़कों को लेकर आज हजीरा चौराहे से किला गेट चौराहे तक नंगे पांव पद यात्रा की एवं शिवराज सरकार से ग्वालियर विधानसभा की सड़कों के शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की । कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने बताया कि ग्वालियर विधानसभा की ज्यादातर सड़कें उखड़ी पड़ी हैं ।सड़कें कम है गड्ढे ज्यादा है, अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिससे लोग घायल हो रहे हैं। पद यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अख्तर हुसैन कुरेशी, प्रदेश सचिव अशोक प्रेमी, जेएच जाफरी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, मुनेंद्र सिंह भदोरिया, नवीन भदकारिया ,पवन मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहित जैन, जीतू चौहान, बंटी वाली, भानु यादव, प्रदीप पलरैया, सोबरन जाटव, सौरभ तिवारी, पार्षद राजू भदौरिया, राजेश भदौरिया, राकेश बाथम, प्रभुदयाल बाथम, सुरेंद्र चौहान, विक्रम शर्मा ,मान सिंह शाक्य, मनीष शर्मा, मन्ना मेहरबान यादव, जितेंद्र भदोरिया ,कमल राजावत, शकील मंसूरी, बंटी कुशवाह, बेटू खंडेलवाल, रघुनाथ कुमार, बृजमोहन दिवाकर, सुरेश प्रजापति, नेतराम कंजौलिया, मन्नू तिवारी, अशोक तरेटिया, रामसहाय तोमर, अरविंद पाल, मोइनुद्दीन खान, अंसार अली, दिनेश गोस्वामी एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Share This News :