Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज से इंदौर ओर उज्जैन के दौरे पर - मालवा क्षेत्र में बड़ी सक्रियता से दीगर गुटों की नींद उड़ी

ग्वालियर (विनय शर्मा ) : ग्वालियर ,चम्बल संभाग के सिरमौर ओर क्षत्रप नेता और केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के मालवा क्षेत्र में लगातार हो रहे दौरों ने भाजपा के दीगर गुटों की नींद उड़ाकर रख दी है ।वैसे भी महाराज का मालवा क्षेत्र में दबदबा रहता था ,लेकिन अब ओर अधिक सक्रियता बढ़ गई है । सूत्र बताते हैं कि महाराज को पार्टी नेतृत्व ने ही इस इलाके में सक्रिय रहने और पार्टी को मजबूत करने के लिये इस क्षेत्र में बढ़ाये हैं । ग्वालियर चम्बल से मालवा तक श्री सिंधिया जी का सकारात्मक रुख जनसेवा करते हुए राजनीति में रहा है । विंध्याचल ने बीजेपी थोड़ी मजबूत रहती है । मगर ग्वालियर,चम्बल ओर मालवा में अब महाराज की सक्रियता को बढ़ा दिया गया है । 

बतादें की श्री सिंधिया आज दोपहर दिल्ली से चलकर अपरान्ह 3 बजे इंदौर पहुंचेगे ओर 3.15 बजे सांवेर पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लेंगे ,शाम को उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही शोभायात्रा में शामिल होंगे और पूजा -अर्चना करेंगे ।शाम 7 बजे इंदौर वापस आएंगे ।

Share This News :