Home > अपना शहर ,
15 सितम्बर को हर ग्राम पंचायत में बैठक कर वितरित की गई राहत राशि की जानकारी दें;

संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित सभी गाँवों में प्रभावितों को शासन द्वारा निर्धारित समस्त राहत राशि उपलब्ध करा दी गई है। इसकी सूची ग्राम पंचायत कार्यालय पर चस्पा की जाए। सभी अधिकारी 15 सितम्बर को हर ग्राम पंचायत में बैठक कर सूची का वाचन भी करें। संभाग आयुक्त श्री सक्सेना ने सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए हैं।
    à¤¸à¥‹à¤®à¤µà¤¾à¤° को आयोजित हुर्ह समीक्षा बैठक में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही टीकाकरण महाअभियान की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जिलों के राहत प्रभारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री सक्सेना ने कहा है कि 15 सितम्बर को सभी ग्राम पंचायतों में बैठकों का आयोजन अनिवार्यत: किया जाए। इन बैठकों में क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाए। इसके साथ ही जिला स्तर से जिला अधिकारियों को भी पंचायतों की बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया जाए। शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर प्रभावितों को दी गई सहायता के संबंध मे जानकारी दी जाए। बैठक में दावे-आपत्ति भी आमंत्रित किए जाएं, जिनका निराकरण कर आगामी दो दिन में पुन: बैठक कर बताया जाए।

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने यह भी निर्देशित किया है कि 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में 75 – 75 पौधरोपण का जो कार्यक्रम होना है उसके लिए 15 सितम्बर को बैठक में ही 75 लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जाए।

17 सितम्बर को टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाएँ

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले टीकाकरण महाअभियान के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में टीकाकरण महाअभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण का कार्य किया जाए। टीककारण महाअभियान के लिये कलेक्टर के नेतृत्व में पूरी रणनीति तैयार कर टीकाकरण का कार्य हो। टीकाकरण कार्य में क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग भी लिया जाए।

डेंगू बीमारी से बचाव के उपायों का व्यापक-प्रचार प्रसार करें

    à¤¸à¤‚भाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने बैठक में डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डेंगू बीमारी के प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिये प्रभावी उपाय किए जाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डेंगू से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार प्रसार करें।
संभाग आयुक्त श्री सक्सेना ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि डेंगू की रोकथाम के लिये घर-घर सर्वेक्षण का कार्य भी किया जाए। इसके साथ ही जितनी भी वॉटर बॉडी हैं, उनका निरीक्षण कर जो आवश्यक उपाय हैं उसको भी करें। डेंगू का लार्वा जहाँ भी एकत्र होता है उसको समाप्त करने की कार्रवाई भी विभागीय स्तर पर करें। जन जागृति का अभियान भी चलाया जाए।

Share This News :