Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
जनसमस्यायों का निराकरण ततपरता से होगा : कान्याल

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री किशोर कान्याल ने नगर निगम आयुक्त और श्री आशीष तिवारी ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार संभाला।

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में श्री कान्याल व श्री तिवारी ने एक दूसरे को कार्यभार सौंपा।

श्री कान्याल अभी तक जिला पंचायत ग्वालियर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और तिवारी प्रभारी नगर निगम आयुक्त एवं अपर कलेक्टर ग्वालियर के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन दोनों अधिकारियों की नवीन पद स्थापना का आदेश जारी किया है।नबागत निगमायुक्त श्री कान्याल ने कहा है कि सड़कों को ठीक कराने का अभियान चलेगा ओर जनसमस्यायों का निराकरण ततपरता से कराया जाएगा ।

Share This News :