Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री सिलावट 6 दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए,सिंधिया के स्वागत के लिये मोर्चा संभाला

ग्वालियर । जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन, मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट का 6 दिवसीय प्रवास पर रविवार को ग्वालियर आगमन हुआ। श्री सिलावट दोपहर में वायुमार्ग से यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। ग्वालियर आते ही श्री सिंधिया के स्वागत कार्यक्रम की न केवल तैयारियों को देखा ,बल्कि पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया है ।उन्होंने मीडिया से चर्चा की ,कार्यकर्ताओं की बैठकें ,व्यापारियों समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की । बताया गया है कि श्री सिंधिया भी श्री सिलावट से तैयारियों का फ़ीड बेक ले रहे हैं।

ग्वालियर आगमन के बाद प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने विमानतल पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कोरोना टीकाकरण, अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित गाँवों में राहत वितरण, सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही विमानतल पर पहुँचे गणमान्य नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्यायें भी सुनीं। 

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अविनाश शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजेश हिंगणकर, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष तिवारी, एडीएम श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

 

जनप्रतिनिधिगण प्रभारी मंत्री से भेंट करने विमानतल पहुँचे 

 

 à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से सौजन्य भेंट करने जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण भी विमानतल पर पहुँचे। भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री कौशल शर्मा, पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह तथा सर्वश्री मोहन सिंह राठौर, आशीष प्रताप सिंह राठौर, दीपक शर्मा व सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रभारी मंत्री का स्वागत करने विमानतल पर पहुँचे थे।

Share This News :